बगहा, फरवरी 12 -- बेतिया,एक संवाददाता। अपराध और अपराधी पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन के नेतृत्त्व मे मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। एसएसपी ने बारी-बारी से थानों में दर्ज कांडों के प्रगति की समीक्षा की और कांड निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।एसएसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं अंचल निरीक्षकों को कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने को कहा। थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में दिन और रात की गश्ती बढ़ाने को कहा गया है। रात्रि गश्ती के दौरान विशेष चौकसी बरतने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश भी दिया गया।जिले में बढ़ती वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.