नई दिल्ली, जून 8 -- दिल्ली की सड़कों पर सोमवार को INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर देखने को मिली। पोस्टर में INDIA गठबंधन के पुराने नेताओं के बयानों को छापा गया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ लगे पोस्टर को इंडियन युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया। इसका वीडियो खुद इंडियन युथ कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। दरअसल ये पोस्टर बैठक से कुछ घंटे पहले ही अशोका रोड के पास और शहरभर के मुख्य चौराहों पर चस्पा किए गए थे। जैसे ही कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को पोस्टर की भनक लगी वे तुरंत इन्हें फाड़ने लगे। एक पोस्टर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार का राहुल के खिलाफ दिया एक पुराना बयान छापा गया जिसमें लिखा गया कि 'राहुल गांधी में कंसीस्टेंसी की कमी है।' यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी...