नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- जीवन में सफलता पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, उसके लिए कई कठिन रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। सफलता के मार्ग में आपको कई परेशानियां मिलेंगी लेकिन अगर आप अपनी मंजिल के लिए अड़े रहेंगे, तो एक दिन सफल जरूर होंगे। कई असफलताओं और आलोचनाओं के बाद भी अगर आप मंजिल के लिए लड़ रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आपसे ज्यादा हिम्मती कोई नहीं है। आज हम कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कुछ खास प्रेरणादायक बातों को बताने जा रहे हैं। वह रसूखदार राजनीतिक परिवार से आते हैं और उन्होंने अपनी दादी और भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और फिर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की खबर सुनी। इसके बाद भी वह राजनीति में आ गए और आज तक सफल होने के लिए संघर्ष और मेहनत कर रहे हैं। सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए वह युवाओ...