'अपने बयान के लिए देश से सार्वजनिक माफी मांगें नितिन नवीन'
नैनीताल, सितम्बर 10 -- नैनीताल। भीमताल के कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति व्यक्त की है। शर्मा ने कहा कि नितिन नवीन ने राहुल गांधी को 'मियां' कहकर भाजपा की विभाजन कारी सोच को जग जाहिर किया है। उनका ये बयान निंदनीय और आपत्तिजनक है। शर्मा ने कहा कि अच्छा तो ये होता कि नवीन देवभूमि में आकर अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय के लिए सरकार को निर्देशित करते। वीवीआईपी का नाम जगह जाहिर करवाते। कहा कि आज राहुल गांधी हिंदुस्तान के युवाओं और हर वर्ग की आवाज बने हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की पवित्र भूमि से देशभर में जाएगा जीत का संदेश: नितिन नवीन जो काम सरकार को करने चाहिए, वो राहुल गांधी कर रहे हैं। ऐसी बयानबाजी के लिए नितिन नवीन को देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.