जूनागढ़, अप्रैल 30 -- गुजरात के जूनागढ़ शहर के विसावदर तालुका में स्थित भुटड़ी गांव के एक मंदिर में दलितों से भेदभाव का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से दलित समुदाय में भारी आक्रोश है और गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मामला प्रसाद वितरण के दौरान का बताया जा रहा है। इस मामले में शिकायत भी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता अजयभाई चतुरभाई बोरीचा ने 27 अप्रैल को विसावदार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि जब वे अपने दलित समाज के कुछ लोगों के साथ मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने गए तो उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया गया। एनडीटीवी में छपी एक खबर के मुताबिक, मामला राजमी मंदिर का है जहां पाटोत्सव और प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा था इसी दौरान दलित समाज के कुछ लोगों का कथित तौर पर अपमान किया गया। यही नहीं उन्हें सामुदायिक भोज में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.