नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- तमिलनाडु के कोयंबटूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। महिला आरक्षण विधेयक पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'आज अपनी जनता के बीच मैं अपनी पीड़ा और गुस्सा व्यक्त करना चाहता हूं। वर्ष 2023 में हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया और इस महीने की 16 तारीख को हमने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण को लागू करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। मैंने व्यक्तिगत रूप से सभी राजनीतिक दलों से इसकी समर्थन करने की अपील की। मैंने उनसे साफ कहा कि वे चाहें तो श्रेय ले सकते हैं, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं तो बस यही चाहता था कि साधारण परिवारों की बहनों की संख्या संसद और विधानसभाओं में ज्यादा से ज्यादा बढ़े।' यह भी पढ़ें- होर्मुज में भारतीय टैंकर पर हमले से ऐक्शन में सरकार, ईरानी राजदूत को क...