देहरादून, मार्च 29 -- उत्तराखंड की राजनीतिक में शनिवार को बड़ी हलचल देखने को मिली थी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत 6 नेता कांग्रेस में शामिल हो गए थे। सभी कांग्रेस की सदस्यता लेने दिल्ली पहुंचे थे। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में खुद को मजबूत करने में जुटी है। कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि शनिवार को कांग्रेस ज्वाइन करने वाले नेताओं में से एक भी भाजपा में था ही नहीं। देहरादून में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धामी ने कहा 'कल आपने देखा होगा कि कहा जा रहा था कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। एक भी उसमें से भाजपा में था ही नहीं। कोई पांच साल पहले निष्कासित हो रखा है कोई दस साल पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.