नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को इस मुद्दे पर सीएम योगी को घेरते हुए उन्हें अपना बुलडोजर चुनाव आयोग की तरफ मोड़ने की चुनौती दे दी। पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने शुरुआती बयान देने के बाद से दोबारा यह दावा नहीं दोहराया है, जिससे साफ है कि चुनाव आयोग ने उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी है। तंज कसते हुए सपा प्रमुख ने कहा, "सच्चाई यह है कि चुनाव आयोग ने उन्हें धमका दिया है कि आगे से 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने की बात न करें, वरना आयोग उनकी कोई मदद नहीं कर पाएगा।" यह भी पढ़ें- मायावती का सियास...