हरदोई, जून 26 -- हरदोई। ग्राम बाबूपुर कचनारी में सात जुलाई को देशराज सेवा संस्थान की ओर से दो महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों का आयोजन होगा। कार्यक्रम में स्व ठाकुर धर्मगज सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण और 'अपना घर' वृद्धाश्रम का लोकार्पण किया जाएगा। आयोजन महामंडलेश्वर विज्ञानानंद के संरक्षण में होगा। आयोजकों के अनुसार, मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भदौरिया अति विशिष्ट अतिथि, जबकि पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद अशोक बाजपेयी अध्यक्षता करेंगे। सांसद जयप्रकाश रावत, विधायक श्याम प्रकाश, माधवेंद्र प्रताप सिंह 'रानू', प्रभाष कुमार, पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह और चन्द्र भूषण सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। संस्थान के महामंत्री यतींद्र कुमार सिंह चौहान ने पत्रकार ...