जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर महिला समिति प्रेक्षागृह में सामाजिक संस्था "अन्वेषा" के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम का संचालन संस्था की महासचिव आल्पना भट्टाचार्य ने किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल की डॉ. सुधा तिवारी, सिस्टर शारदा और बेबी ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया। इसके पश्चात 35 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिससे उन्हें अपनी सेहत की स्थिति के बारे में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.