गोरखपुर, मार्च 25 -- पीपीगंज/भरोहिया। हिन्दुस्तान टीम। जीडीए ने पीपीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के समीप विकसित की जा रही 'अन्नत सिटी' के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बुलडोजर चलाया।जीडीए से मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए अनंत सिटी के नाम से प्लाटिंग कर जमीन बेची जा रही थी। शिकायत के बाद जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन के निर्देश पर मंगलवार को एक्शन हुआ। जीडीए अधिकारी प्रभात ने बताया साइट के निरीक्षण के दौरान प्लाटिंग मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। पूर्व में चेतावनी देने के बावजूद अवैध कार्य जारी रहा, जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्धन लोगों से अपील किया कि जीडीए से स्वीकृ...