नई दिल्ली, मई 5 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आते ही राजनीतिक बयानबाजियां तेज हो गई हैं। भाजपा की पश्चिम बंगाल यूनिट के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के एक ऐसा ही बयान वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा, 'तृणमूल कांग्रेस जाने वाला था। यह काल के कपाल पर लिखा गया था और इसे कैसे आप टाल सकते हैं। आसमान जमीन पर आ सकता है। समुद्र आसमान पर चढ़ सकता है। अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल खिल सकते हैं मगर तृणमूल कांग्रेस के फिर से सत्ता में आने का सवाल ही नहीं है। जो होना था, वो हो गया।' यह भी पढ़ें- बंगाल में BJP की जीत के बाद इन 5 कंपनियों के शेयरों में तेजी, 27% तक चढ़ा शेयर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी समिक भट्टाचार्य के इस बयान को शेयर किया है। उन्होंने इस पर मजेदार अंदाज में लिखा, 'अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है! क्यों आप चाहते हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.