नई दिल्ली, मार्च 9 -- स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' एक बार फिर बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। एक तरफ जहां नए प्रोमो वीडियो से साफ हो गया है कि कहानी में एक लंबा लीप आएगा, वहीं दूसरी तरफ अब खबर है कि सीरियल में अभी तक प्रेरणा का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस भावना अजवानी को हटाया जा रहा है। प्रेम पर डोरे डाल रही प्रार्थना की कहानी में दखल लगातार बढ़ रही है और अब देखना यह है कि जो नई एक्ट्रेस इस किरदार को अपने हाथों में लेगी, वो इसे कितना बखूबी निभा पाएंगी। बता दें कि अनुपमा सीरियल में प्रार्थना की अचानक हुई मौत के बाद अनुपमा की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी और वह अपना नया सफर गोवा से शुरू करेगी।मेकर्स ने किया इस एक्ट्रेस को रिप्लेस इस लीप के साथ ही मेकर्स ने शो की कास्ट में भी एक बड़ा फेरबदल किया है। 'प्रेरणा' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भावन...