लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- निघासन सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मंगलवार को शपथ दिलाई गई। सिविल कोर्ट परिसर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लखीमपुर से आए अपर सिविल जज प्रदीप कुशवाहा और बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय शुक्ल ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 18 मार्च को हुए चुनाव में विजयी अध्यक्ष विमल गुप्ता, महामंत्री उपेंद्र कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश वैश्य और कनिष्ठ उपाध्यक्ष नईम खां को अपर सिविल जज प्रदीप कुशवाहा ने शपथ दिलाई। बाकी पदाधिकारियों कोषाध्यक्ष लालता प्रसाद मिश्र, संयुक्त मंत्री समसाद अहमद, गौरव जायसवाल, सत्येंद्र पांडे, गवर्निंग काउंसिल सदस्य प्रेम कन्हैया, मायाराम, हेमंत शुक्ला तथा कार्यालय प्रभारी दीपक गिरि को विशिष्ट अतिथि यूपी बार कौंसिल सदस्य व पूर्व अध्यक्ष अजय शुक...