प्रयागराज, मार्च 18 -- हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को  वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशालय की संयुक्त निदेशक प्रो. शशि कपूर रहीं। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, समूहगान एवं होली नृत्य सहित कई मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। 'अधर्म पर धर्म की विजय', 'विविधता में एकता' और 'हम सब ने ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है' विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. अर्चना राय ने किया। जबकि अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश ने की। अंत में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिंह ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की और डॉ. अमित मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान डॉ. अर्चना सिंह...