'अत्यंत गंभीर अलर्ट' के मैसेज के साथ घनघना उठे दिल्ली-NCR के लोगों के फोन, दी गई इस बात की चेतावनी
नई दिल्ली, मई 30 -- दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रहने वाले ज्यादातर लोगों के फोन शनिवार शाम को अचानक एक अलर्ट से गूंज उठे। इस दौरान कुछ लोगों के फोन की स्क्रीन पर आए मैसेज का शीर्षक था 'अत्यंत गंभीर चेतावनी', और उसमें लिखा था..अगले 3 घंटों के दौरान आपके जनपद के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी-तूफान (हवा की गति 60-80 किमी/घंटा, जो बढ़कर 90 किमी/घंटा) और मध्यम से तेज बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। बेहद गंभीर चेतावनी वाला यह मैसेज ठीक उसी समय आया जब शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का मौसम अचानक बदल गया और तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। इससे पहले मौसम विभाग ने भी शहर के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों के लिए पहले ही तूफान और धूल भरी आंधी का 'रेड अलर्ट' जारी कर रखा था। यह भी पढ़ें- दिल्ली-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.