सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी, । बिहार अतीत की धरोहर के साथ वर्तमान का पथ प्रदर्शक है। हमारा राज्य बिहार और आगे बढ़े। हमारा राज्य विकसित हो। इसी मकसद से बिहार दिवस का आयोजन किया जाता है। उक्त बातें रविवार को डुमरा हवाई अड‌्डा मैदान में आयोजित विश्व के प्रथम लोकतंत्र, अहिंसा, सद्भाव व प्रेम का संदेश देने वाली ज्ञान एवं संघर्ष की भूमि बिहार के 114वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार के साथ सीतामढ़ी जिले की प्रगति हो यही कामना है।इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुनील कुमार पिंटू व वैद्यनाथ प्रसाद, जिलाधिकारी रिची पांडेय, जिप अध्यक्ष अदिति, डीडीसी संदीप कुमार , एडीएम संजीव कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। विधायक श्री पिंटू ने कहा कि बिहार की...