नई दिल्ली, अगस्त 4 -- 38 वर्षीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने पिछले हफ्ते इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वह 2023 से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। रहाणे ने 2011 में इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 T20I मैच खेले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 38.46 के औसत से 5077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। रहाणे की सबसे बड़ी उपलब्धि 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतना रही। रहाणे ने नियमित कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में सितारों के बिना खेल रही भारतीय टीम की अगुवाई की और आस्ट्रेलिया से 2-1 से सीरीज जीती। पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रहाणे की शान में कसीदा पढ़ा है। उन्होंने कहा कि रहाणे को वो श्रेय कभी नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे। उन्होंने रहाणे की भारतीय दिग्गज राहु...