नई दिल्ली, जुलाई 13 -- अमेरिका के कड़े रुख वाले वरिष्ठ सीनेटर और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी लिंडसे ग्राहम के अचानक हुए निधन के बाद, ईरान के सरकारी और कट्टरपंथी मीडिया ने खुलकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। तेहरान के प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक अखबार 'हमशहरी' ने अपने पहले पन्ने पर एक बेहद विवादित और आक्रामक पोस्टर जारी कर सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू को खुली धमकी दी है। अखबार ने फ्रंट पेज पर एक बड़ा सी तस्वीर छापी है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को घुटनों के बल बैठकर रोते हुए और अपने हाथ में दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम की तस्वीर थामे दिखाया गया है। उनके बगल में अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और कई दूसरे सीनियर अमेरिकी-इजरायली अधिकारी हैर...