मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- कांटी। एनटीपीसी की सीआईएसएफ इकाई में मंगलवार को फायर सेफ्टी सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुंबई पोर्ट अग्निकांड में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। परियोजना प्रमुख संजीव कुमार सुआर ने कहा कि अग्नि व जल जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों का सही तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए। सहायक कमांडेंट महेशचंद्र शर्मा ने कहा कि सीआईएसएफ की अग्नि इकाई पूरे सप्ताह लोगों को आग से बचाव के लिए जागरूक करेगी। यह भी पढ़ें- डीवीसी चंद्रपुरा में अग्नि शमन सेवा सप्ताह शुरू यह भी पढ़ें- अग्नि उपयोगी बेकाबू तो विनाशकारी-अजय कटियार यह भी पढ़ें- आगजनी की घटनाओं को रोकने का किया जागरुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...