'अग्निवीर योजना पर रोक लगा पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल करें'
रुद्रपुर, मई 5 -- खटीमा, संवाददाता। सैनिक विभाग, उत्तराखंड कांग्रेस के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों के हस्ताक्षर अभियान यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत खटीमा से हुई। यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा लागू अग्निवीर योजना के विरोध में चलाया जा रहा है। इसमें अग्निवीर योजना पर रोक लगा पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि योजना लागू होने के बाद से ही कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है, क्योंकि चार वर्ष की अल्पकालिक सेवा के बाद अधिकांश युवाओं का भविष्य अनिश्चित हो जाता है। इससे युवाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती है और स्थायी रोजगार के अवसर सीमित होते हैं। नेगी ने कहा कि इस योजना से सेना की पारंपरिक मजबूती, अनुभव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.