मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- सकरा। मझौली पचदही गांव में रविवार को विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा ने अग्निपीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को राशन, बर्तन, कपड़ा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की। इस मौके पर विश्वकर्मा समाज के धर्मेंद्र शर्मा, संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, पूर्व मुखिया दिनेश शर्मा, रामनारायण शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...