'अगले जन्म में जरूर डॉक्टर बनूंगा', 19 साल के NEET अभ्यर्थी ने की खुदकुशी, 400 से कम अंक आने पर था मायूस
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक 19 साल के नीट अभ्यर्थी ने अपने घर पर सुसाइड कर लिया। पुलिस का कहना है कि वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उम्मीद से कम नंबर आने से परेशान था। छात्र अपने माता-पिता के नाम दो लाइन का एक नोट छोड़ गया है जिसमें उसने लिखा- "सॉरी आई और अप्पा, अगले जन्म में मैं आपके लिए डॉक्टर बनूंगा। अपना ख्याल रखना और खुश रहना।" मृतक छात्र की पहचान सूरज सुभाष शिंदे के तौर पर हुई है। वह बीते दो वर्ष से वैजापुर तालुका के खंडाला गांव में घर से ही नीट यूजी की तैयारी कर रहा था। शुरुआती पुलिस जांच के मुताबिक वह एग्जाम में उम्मीद से कम नंबर आने से परेशान था। वैजापुर के प्रोबेशनरी सब-डिवीजनल पुलिस अधिकारी विनय सोनावने के अनुसार, 'विद्यार्थी ने री नीट परीक्षा (re-NEET) दी थी और 400 से कम अंक आने के कारण परेशान थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.