नई दिल्ली, जून 21 -- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को लेकर एक बार फिर गीदड़ भभकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान को यह महसूस हुआ कि उसकी जल सुरक्षा खतरे में है, तो वह भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगा। पाकिस्तानी समाचार चैनल से बातचीत में आसिफ ने कहा कि पानी पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा का अहम हिस्सा है। यदि भारत की ओर से सिंधु नदी प्रणाली के जल प्रवाह को रोकने या बदलने की कोशिश की गई तो इसे गंभीर खतरे के रूप में देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस क्षण हमें लगेगा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है और पानी भी उसका हिस्सा है, हम भारत के खिलाफ युद्ध करने से नहीं हिचकेंगे। यह भी पढ़ें- भारतीय नौसेना को मिले तीन 'गेम चेंजर' जहाज; ताकत जान चीन-पाक के उड़ जाएंगे होश ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय आया...