'अखिलेश यादव ने कहा था टिकट आपको ही देंगे', कौन है ललितपुर से घोषित प्रत्याशी ज्योति लोधी
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार की रात पांच प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। इनमें ललितपुर से घोषित ज्योति लोधी एकमात्र ऐसी प्रत्याशी हैं जो विधायक नहीं हैं। ज्योति सिंह लोधी उत्तर प्रदेश की बुंदेलखंड की राजनीति में सपा का एक प्रमुख महिला और ओबीसी चेहरा हैं। वह पहली सूची में घोषित नामों में एक मात्र महिला प्रत्याशी भी हैं। टिकट मिलने के बाद ज्योति ने कहा कि मैंने जब से राजनीति की है, समाजवादी पार्टी से ही की है। सपा से 2017 में चुनाव लड़ी थी। सपा प्रमुख ने कहा था कि चुनाव होगा तो टिकट आपको ही देंगे। ज्योति सिंह लोधी ललितपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में सपा के लोधी और महिला वोट बैंक की सबसे मजबूत धुरी मानी जाती हैं। वह ललितपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इससे ग्रामीण और स्थानीय निकाय की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.