नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने पर सियासी घमासान तेज हो गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी विपक्ष को आड़े हाथ लिया है। सीएम ने कहा कि विधेयक को पास करवाने में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने साथ नहीं दिया। रेखा गुप्ता ने कहा 'संसद में महिला आरक्षण बिल गिर गया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने साथ नहीं दिया। इन सभी ने तय कर रखा था कि हम किसी भी हालत में महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचने नहीं देंगे। कुछ भी कहा कभी कहा जाति के ऊपर दो तो कभी कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण होना चाहिए। इन्होंने कभी कहा कि 543 पर क्यों नहीं हो रहा तो कभी कहा कि 850 क्यों हो रहा है। कभी परिसीमन पर सच्चाई ये है कि ये लोग चाहते ही नहीं हैं कि देश क...