'अक्तूबर तक डिस्पेंसरी नहीं खुली तो आंदोलन'
हल्द्वानी, सितम्बर 27 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में रविवार को सेवानिवृत्त, सेवारत अर्धसैनिक परिवार कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक ऊंचापुल रामलीला मैदान में हुई। बैठक में अर्धसैनिकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से चार मुख्य बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए गए। सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर अभी तक नहीं खोला गया है। चेतावनी दी गई कि अगर अक्तूबर में डिस्पेंसरी नहीं खुलती है तो सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा। आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से अर्धसैनिकों को अनदेखा किया जा रहा है। समिति ने सरकार से कार्यालय हेतु 400 वर्ग फुट जगह उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा कहा कि सरकार की ओर से अर्धसैनिक परिवारों को सेना की तर्ज पर भवन कर माफ किया जाए या छूट दी जाए। अर्धसैनिकों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.