'अंशदान से 250 करोड़ ज्यादा हर माह सीएमपीएफओ से निकासी'
धनबाद, अक्टूबर 23 -- संयुक्त कोयला सचिव सह सीएमपीएफओ आयुक्त गोपाल सिंह ने गुरुवार को मुख्यालय में सभी अनुभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संगठन के कार्यों, लंबित मामलों और भविष्य की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त ने कहा कि सीएमपीएफओ में कई खामियां हैं, जिन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। समय पर पीएफ-पेंशन का भुगतान नहीं होना और गलत कैलकुलेशन जैसी समस्याएं सामने आई हैं। आयुक्त ने बताया कि सीएमपीएफओ में अंशदान से ज्यादा निकासी हो रही है। हर महीने करीब 250 करोड़ रुपये अंशदान से ज्यादा निकाले जा रहे हैं। इसलिए 1.69 लाख करोड़ रुपये के कॉर्पस फंड का बेहतर और उपयोगी इस्तेमाल जरूरी है। इसको लेकर कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव सह वित्तीय सलाहकार असीम कुमार मोदी के नेतृत्व में एक कमेटी काम कर रही है। इसी सिलसिले में 26 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.