भोपाल, अगस्त 18 -- भोपाल में सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी दावे ने एक BBA छात्र को ऐसी साजिश रचने के लिए उकसाया, जिसका अंत नाबालिग लड़के की हत्या पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक रील देखी, जिसमें इंसान के अंडकोष की कीमत करोड़ों रुपये बताई गई थी। इसी लालच में उसने 4 अन्य लोगों के साथ मिलकर लड़के को निशाना बनाया। हालांकि, हत्या के बाद आरोपियों का 6 करोड़ कमाने का पूरा प्लान तब फेल हो गया, जब उन्हें इस अंग का कोई खरीदार ही नहीं मिला।Reel देखकर बनाया करोड़ों कमाने का प्लान टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि मामले का कथित मास्टरमाइंड 20 साल का BBA छात्र जोहेब खान है। उसने खुद को मेडिकल छात्र बताया और अपने साथियों को भरोसा दिलाया कि इंसानी अंडकोष को बेचकर करोड़ों रुपये तक मिल सकते हैं। सोशल मीडिया पर चलने वाल...