अल्मोड़ा, मई 19 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने गंगानगर मोतियापाथर इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर लगाया। लमगड़ा एसओ प्रमोद पाठक ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व मैसेज, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी लॉटरी, ईनाम का झांसा, यूपीआई फ्रॉड से बचने और अंजान व्यक्ति को ओटीपी नहीं बताने की बात कही। इसके अलावा छात्रों से नशे से दूर रहने और नशा बेचने वालों की शिकायत करने की अपील की। यह भी पढ़ें- अब मददगार बन साइबर ठग बना रहे निशाना, रहें सावधान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...