अररिया, अप्रैल 3 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शहर भर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। घरों एवं मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की आराधना की। इसी क्रम में फारबिसगंज के गोढ़ियारी रोड निवासी एवं समाजसेवी पप्पू फिटकरीवाला के आवासीय परिसर में बाबा बजरंगबली का भव्य दरबार सजाया गया तथा भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य यजमान पप्पू फिटकरीवाला एवं उनकी धर्मपत्नी सुषमा देवी द्वारा संयुक्त रूप से अखंड ज्योत एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्...