अल्मोड़ा, जनवरी 4 -- कांग्रेस पर अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में तथ्यहीन राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यहां कांग्रेस का पुतला फूंका। कहा कि मामले में कांग्रेस सुबूत बताए, कार्रवाई जरूर की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने त्वरित कार्यवाही व मजबूत साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत कर अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई है। लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को राजनैतिक रंग देकर भटकाना चाहती है। कांग्रेस के पास पर्याप्त सुबूत तक नहीं हैं कहा कि दिवंगत अंकिता की आत्मा का कांग्रेस अपमान कर रही है। यहां जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत, भूपेंद्र कांडपाल, ध्यान सिंह नेगी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हेमा नेगी, रेखा आर्या, मीना वर्मा, अनु सोनकर, विमला उप्रेती, प्रभा फत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.