वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी, हिटी। आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के महमूरगंज स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित 'होली मिलन समारोह' में परिजन संग पहुंची कक्षा एक की छात्रा भाविका ने शहर की जाम की पीड़ा सुनवाई। भाविका ने कहा, 'अंकल, स्कूल जाते और आते समय बहुत जाम मिलता है।' सेंट जॉन्स स्कूल डीएलडब्ल्यू की छात्रा को मंत्री ने स्नेहपूर्वक आश्वस्त किया। उन्होंने एसपी ट्रैफिक को फोन कर यातायात व्यवस्था को सुधारने और विद्यालय मार्गों को जाम से मुक्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि यह केवल एक बच्ची की बात नहीं, बल्कि पूरे शहर के भविष्य की आवाज है। इस अवसर पर मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.