मऊ, अक्टूबर 4 -- मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यूपीआई से होने वाले भुगतान को लेकर नियमों हुए बदलाव में संशोधन की मांग किया है। इस बाबत सांसद राजीव राय को पत्रक सौंपकर पहल करने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.राम गोपाल गुप्त ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) की महत्वपूर्ण भूमिका है। एमडीआर डिजिटल भुगतान स्वीकार करने पर संबंधित भुगतान सेवा प्रदाता और बैंकिंग व्यवस्था को मिलने वाला शुल्क है, जिससे लेनदेन के प्रसंस्करण, तकनीकी सेवाओं और भुगतान प्रणाली के संचालन में सहयोग मिलता है। कहा कि यूपीआई ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान को सरल, तेज और सुविधाजनक बनाया है। यह भी पढ़ें- UPI का नया नियम 15 अक्टूबर से लागू! Rs.2,000 से ऊपर पेमेंट...