बरेली, नवम्बर 9 -- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर रविवार को हो हुई। परीक्षा के माध्यम से मेधावियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए होगा। इसमें 3384 परीक्षार्थी शामिल होने थे। परीक्षा में महज 2458 छात्र ही उपस्थित रहे। जबकि 926 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शिक्षा विभाग की तरफ से परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा संचालन से जुड़ी जानकारियां शुक्रवार को दी गई। ‎बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए आवेदन किया था। यह परीक्षा रविवार नौ नवंबर को जिले के चयनित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हो रही है। विकलांग अभ्यर्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। परीक्षा ओएमआर सीट पर कराई जाएगी, जिसके...