पटना, मार्च 27 -- बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व को लेकर प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। रामनवमी के पावन अवसर पर संजय सरावगी पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर भी पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। महावीर मंदिर में पवनसुत हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और सर्वांगीण विकास के लिए प्रभु से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे और हमारा प्रदेश और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहे, यही कामना है। ‎‎

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...