सिद्धयोगियों ने गुरु पूर्णिमा पर किया गुरुपूजन
बरेली, जुलाई 30 -- सिल्वर स्टेट स्थित सिद्धयोग शक्ति दरबार ट्रस्ट के प्रांगण में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर गुरु प्रदत्त मंत्र जाप एवं ध्यान से गुरु पूजन किया गया। विभिन्न प्रांतों से सिद्ध साधक गुरुदेव एवं गुरु मां पूजन के लिए पहुंचे। साधकों ने गुरुदेव गोविन्द जी एवं गुरुमाता आस्था जी का पूजन किया। गुरुदेव गोविन्द जी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन सिद्धगुरु के दाएं पैर के अंगूठे से विभिन्न शक्तियां प्रवाहित होती हैं, जो साधक का कल्याण करती हैं। अंत में सभी साधकों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में डॉ कमल किशोर मेहरोत्रा, रिचा मेहरोत्रा, राजीव शर्मा, सुमिधा मेहरोत्रा, शशि मिश्रा, कंचन अग्रवाल, देवेश मिश्रा, अवनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व यह भी पढ़ें- कटघर पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.