बरेली, अप्रैल 22 -- बरेली। आनंद आश्रम रामपुर बाग के सत्संग भवन में श्री धाम वृंदावन से पधार रहे कथा व्यास गौरदास श्री भक्तमाल कथा का श्रवण श्रद्धालुओं को कराएंगे। श्री भक्तमाल कथा 26 अप्रैल रविवार से प्रारम्भ होकर 29 अप्रैल बुधवार तक होगी। कथा प्रतिदिन सायंकाल 3.30 बजे से प्रारंभ होकर 6.30 बजे तक होगी। यह जानकारी देते हुए आनंद आश्रम प्रबंध समिति मंत्री अनिल अग्रवाल ने सभी भक्तों से ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होने का आग्रह किया है। उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.