बरेली, अप्रैल 22 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। व्यवस्थापक श्री राधा संगीता मंडल द्वारा आयोजित जगन्नाथ स्वामी मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिवस पर श्री श्याम परिवार के रसिक जनों द्वारा श्री जगन्नाथ स्वामी बलभद्र जी सुभद्रा मैया को अपनी मधुर वाणी से खूब रिझाया। मेरी एक ही तमन्ना रे सांवरे बिहारी, श्याम सुंदर के जो है पुजारी, भक्तों ने हिल मिलकर उत्सव मनाया है बस कमी आपकी श्याम आ जाइये, रूप सलोना देख श्याम का सुध बुध मेरी खोयी नी मै कमली होई नी मै कमली होई, मेरी खुशियों का रहना ठिकाना हमारे घर शाम आए हैं हमारे घर शाम आए हैं, जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ जय बलभद्र जय सुभद्रा जय जगन्नाथ आदि भजनों से सभी को झुमा दिया। कार्यक्रम में नरेंद्र मित्तल,अंशुल अग्रवाल,राहुल जोहरी, कुकी अरोड़ा, शिव चावला, प्रदीप अग्रवाल अशोक मौर्य दिनेश शर्मा विक...