पटना, जनवरी 10 -- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर शनिवार को जिला मुख्यालयों, प्रखंड मुख्यालयों से लेकर पंचायत और गांव तक के शिवालयों में दीप प्रज्वलन और ऊंकार जप का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग शिवालयों में पहुंचे। ‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार के लोगों से आग्रह किया है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सबको प्रोत्साहित भी करें। ‎उन्होंने कहा कि सोमनाथ पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नया भारत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के माध्यम से अपने इतिहास, आस्था और आत्मसम्मान को स्मरण करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प ले रहा है। ‎ ‎सरावगी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 से 11 जनवरी 2026 तक सोमनाथ में आयोजित किया जा रहा है। यह पर्व भारत के उन असंख्य नागरिकों की स्मृति में मनाया जा रहा है...