बरेली, सितम्बर 5 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में नए कुलपति की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। महात्मा गांधी ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के पूर्व कुलपति और संप्रति गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर (उत्तराखंड) के प्रोफेसर, प्रो० कृष्ण पाल सिंह को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. केपी सिंह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्ष की अवधि के लिए इस पद पर अपनी सेवाएं देंगे। इस संबंध में कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबडे ने पत्र जारी किया है। यह भी पढ़ें- यूपी की यूनिवर्सिटी में खत्म हुआ कुलपति का इंतजार, राजभवन से आदेश जारी बत...