बरेली, मार्च 27 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रियदर्शनी नगर स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में शुक्रवार पूर्वाह्न 11:15 बजे पासपोर्ट कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मेल पढ़ते ही कार्यालय में मौजूद अधिकारियों के होश उड़ गए और तत्काल पूरे मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। गहन पड़ताल के बाद कहीं पर भी कुछ न मिलने से सभी ने राहत की सांस ली। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर पूरे पासपोर्ट कार्यालय परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। पासपोर्ट बनवाने आए आवेदकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया, जबकि आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वायड और बम निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.