बरेली, जून 24 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। द टाइम्स हायर एजुकेशन सस्टेनेबिलिटी इम्पैक्ट रेटिंग्स-2026 में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने वैश्विक पटल पर शानदार कामयाबी हासिल की है। विश्वविद्यालय ने संयुक्त राष्ट्र के सभी 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) में सहभागिता करते हुए 100 में से 54.9 अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही दुनिया भर के 1603 शिक्षण संस्थानों में रोहिलखंड विश्वविद्यालय को समग्र रूप से 801-1000 रैंक बैंड में स्थान मिला है। विशेष उपलब्धि यह है कि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान और अखिल भारतीय स्तर पर 67वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। विश्वविद्यालय की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि यह वैश्विक सम्मान विश्वविद्य...