बरेली, अगस्त 12 -- बरेली। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले गंभीर एवं बहु-दिव्यांग बच्चों को नियमित विद्यालय आने-जाने में सहायता के लिए एस्कॉर्ट भत्ता दिया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य परियोजना कार्यालय ने प्रदेश के 14,152 विद्यार्थियों के लिए 849.12 लाख रुपये की धनराशि एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से जिलों को जारी की है। पात्र बच्चों को 600 रुपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम 10 माह तक भत्ता मिलेगा। इस योजना का लाभ पूर्ण दृष्टि दिव्यांग, बौद्धिक दिव्यांग, सेरेब्रल पाल्सी, बहु दिव्यांग और जापानी इंसेफलाइटिस/एईएस श्रेणी के ऐसे बच्चों को मिलेगा, जो दिव्यांगता के कारण बिना सहायता विद्यालय आने जाने में असमर्थ हैं। इसके लिए सक्षम अधिकारी से जारी 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाणपत्र होना जरूरी ...