जौनपुर, अप्रैल 16 -- जौनपुर,  संवाददाता। सूरन की खेती के लिए अप्रैल का महीना सर्वोतम है। किसान इसी महीने में सूरन की बुआई कर दें। अप्रैल में बुआई करने से बारिश के बाद अक्तूबर नवम्बर में सूरन की फसल तैयार हो जाएगी। यह नगदी फसल है जिसे बो कर किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं।खेतों के अलावा बाग-बगीचों में सूरन की खेती करके दोहरा लाभ पा सकते हैं। यह खेती आम, अमरूद, मेल, बेर, आंवला सहित किसी भी फलदार बगीचों में की जा सकती है। किसानों को यह सलाह जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा दे रही हैं।उनका कहना है कि सूरन सब्जी के लिए उपयोगी होने के साथ आषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह भी पढ़ें- आंधी और बारिश से तेलहनी फसलों को भारी नुकसान, घट गयी पैदावार उदर विकार और बवासीर जैसे असाध्य रोगों में प्रयोग की जाने वाली आयुर्वेदिक औषधि अभया...