जौनपुर, मार्च 5 -- जौनपुर। रंगों का पर्व होली बुधवार को जिले भर में हर्षोल्लास और शांति पूर्ण वातावरण मनाया गया। रंगोत्सव पर जमकर पिचकारी चली और अबीर गुलाल उड़ाए गए। लोगों ने दोपहर तक एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। तत्पश्चात नहा-धोकर होली मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। घरों में अच्छे अच्छे पकवान बनाए गए, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया। खेतासराय में होली का जुलूस निकाला गया। हिन्दुस्तान संवाद खेतासराय के अनुसार रंगोत्सव के दिन बुधवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा और ड्रोन की निगरानी में होली का पारंपरिक जुलूस उमंग और उत्साह के साथ निकाला गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कई जगह मटकी फोड़ने का भी आयोजन किया गया। दोपहर में डीजे के होली गीत के साथ युवाओं का समूह अबीर गुलाल उड़ाते गोला बाजार से निकला। मेन रोड, चौराहा, दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.