जौनपुर, अप्रैल 13 -- जौनपुर, संवाददाता। अप्रैल माह में धूप कड़ी हो गई है। किसान और बागवान पौधरोपण के लिए गड्ढों की खोदाई का काम शुरू कर दें। अभी गड्ढा खोद देंगे तो कड़ी धूप में मिट्टी में मौजूद हानिकारक कीट और जीवाणु नष्ट हो जाएंगे। इससे पौधों में रोग व्याधि की संभावना नहीं रहेगी। किसानों को यह सलाह जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा ने दी है। उन्होंने बताया कि इस समय खोदे गए गड्ढे की भराई जून माह में की जाएगी। तत्पश्चात मानसून सत्र में बारिश शुरू होने पर वृहद पौधरोपण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग इस वर्ष साढ़े तीन लाख पौधों का रोपड़ कराएगा। इसके लिए विभाग की दोनों नर्सरी पॉलिटेक्निक और बक्शा में विभिन्न प्रकार के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.