कड़ी धूप और तपिस से जनजीवन अस्त-व्यस्त
जौनपुर, जून 7 -- जौनपुर। कड़ी धूप और तपिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार को सूर्य के आंख खोलते ही भीषण गर्मी शुरू हो गई। नौ बजे ही पारा 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। दो बजे तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक होने का अनुमान है। बारिश नहीं होने से किसान, आमजन सहित पशु पक्षी भी परेशान हैं। तीक्ष्ण धूप और भीषण गर्मी में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कड़ी धूप के साथ गर्म सूखी पछुआ हवा के थपेड़े शरीर जला दे रहे हैं। रीतिकाल के महान कवि बिहारी का दोहा,, बैठि रही अति सघन बन, पैठी सदन तन माहि। देखि दुपहरी जेठ की, छाहौं चहति छाँह।,,,पूरी तरह चरितार्थ हो रहा है। कड़ी धूप, तपिश और गर्म हवा के थपेड़े से जीव जंतु वनस्पतियां सभी त्रस्त हैं。
10 से 12 जून के बीच तेज बारिश संभव जौनपुर। तीन चार दिन दिन कड़ी धूप और विकट गर्मी और उमस झेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.