बहराइच, मई 25 -- नानपारा, संवाददाता। फिट इंडिया अभियान को गति प्रदान करते हुए 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा ने सोमवार को वाहिनी मुख्यालय तथा सभी सीमा चौकियों पर 75वें संडे ऑन साइकिल रैली निकाली। रैली का भव्य शुभारंभ कमांडेंट कैलाश चन्द रमोला ने हरी झंडी दिखाकर किया। पहल का मुख्य उद्देश्य न केवल बलकर्मियों, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के आम नागरिकों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता पैदा करना था। रैली के समापन अवसर पर कमांडेंट ने शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला। कहा कि नियमित व्यायाम और साइक्लिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- एसएसबी ने साइकिल रैली निकाली यह हमें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत और सक्षम बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से ...