3 हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामले आए सामने, अल्ट्रासाउंड के साथ मिली विशेष
मुंगेर, अगस्त 22 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में शुक्रवार को 'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान' के तहत तीसरे एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना ने कुल 70 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। जांच के दौरान 3 महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) के लक्षण पाए गए। डॉ. अर्चना ने इन महिलाओं की पुनः गहन जांच की और उनका अल्ट्रासाउंड भी कराया। परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि शिविर में गर्भवतियों का बीपी, शुगर, वजन, हाइट सहित कई पैथोलॉजिकल टेस्ट किए गए। उन्होंने बताया कि एचआरपी से पीड़ित तीनों महिलाओं के स्वास्थ्य पर नजर रखने का निर्देश संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया है। आगामी शिविर में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.